15 ऐसे कारनामें जिनकी वजह से गोदी मीडिया की दुनिया भर में हुई किरकिरी

मीडिया को देश के लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। दरअसल गोदी मीडिया लंबे वक्त से उत्पीड़ित जनता की बिना शर्त सेवा करता रहा है इसलिए उसे चौथा स्तंभ माना जाता है। लेकिन दो दशकों से भारतीय मीडिया एक अलग राह पर ही चल रही है. वो झूठी जनकारी दे रही है, शोर मचाने में यकीन रखती है और बेतुकी बातें करती है। आज मीडिया टीआरपी की कदर भूख रखती है कि वो इसके लिए किसी भी हद तक जा सकती है।

आज हम भारतीय मीडिया द्वारा टीआरपी जुनून में किये गए कुछ ऐसे ही कारनामों की बात करने जा रहे है जो मीडिया की बिगड़ती गुणवत्ता को स्पष्ट तौर पर दिखाते थे। ये ऐसे कारनामें है जो मीडिया को मीडिया की श्रेणी से बाहर खड़ा कर देते है और यह सिर्फ भारतीय मीडिया ही कर सकती हैं।

1. सुशांत सिंह राजपूत के मामले में एबीपी न्यूज रिपोर्टर लाइव टेलीकास्ट में एक डमी का पोस्टमार्टम करते हुए दिखाते हैं।

2. नविका कुमार लाइव शो के दौरान सैफ अली खान से तैमूर को पर्दे पर लाकर फ्लाइंग किस या बाय कराने के लिए कहती है लेकिन सैफ ऐसा नहीं कर पाते क्योंकि उस समय तैमूर पॉटी कर रहे थे।

3. जब लाइव शो के दौरान एंकर अर्नब गोस्वामी चिल्लाते हुए बोलते है कि ड्रग्स करते हैं, मुझे ड्रग्स करते हैं। अर्नब का इस तरह चिल्लाना एक प्रसिद्ध मेम बना।

https://twitter.com/BoReD_GuY_0/status/1309502782844461056?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1309502782844461056%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.thepanchhi.in%2F%3Fp%3D5144

4. इंडिया टुडे के रिपोर्टर ने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की कार का पीछा करते है और बार-बार कहते है कि वह आगे काली कार में दीपिका है।

5. जब देश में नोटबंदी की गई थी तब आजतक न्यूज़ चैनल की एंकर स्वेता सिंह ने अपने लाइव शो के दौरान 2000 रुपये के नोट में जीपीएस चिप होने की थ्योरी बताती है।

https://twitter.com/bprerna/status/799577707969249280?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E799577707969249280%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.thepanchhi.in%2F%3Fp%3D5144

6. रिपब्लिस टीवी ने अमेरिकन गायक रिहाना को कांग्रेस की किसान नेता के लेबल के साथ दिखाया। दरअसल ने किसान आंदोलन का समर्थन किया था।

https://twitter.com/whysaharsh/status/1356882581405458435?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1356882581405458435%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.thepanchhi.in%2F%3Fp%3D5144

7. कार में रिया चक्रवर्ती का पीछा कर रहा रिपब्लिक टीवी के रिपोर्टर चिल्लाते हुए कहता है कि “ओह चकिमीडार्चडी लाइव टीवी पर।

8. जब नविका कुमार ने एक पैनलिस्ट से देश की जीडीपी पर बात करने की जगह रिया चक्रवर्ती पर बात करने के कहा, पैनलिस्ट पर चिल्लाते हुए कहा कि देश का वक्त बर्बाद ना करें।

9. एक न्यूज़ रिपोर्टर एक सैनिक का वेश बनाकर खबर बताता है और सभी का ध्यान आकर्षित कर टीआरपी बटोरता है।

10. जब एंकर राहुल कंवल ने न’क्सल प्रभावित बस्तर जिले के जंगलों में गहरे होने और एक न’क्सल विरोधी अभियान का हिस्सा होने का दावा ठोका जो सिर्फ एक भ्रम मात्र साबित हुआ।

  1. 11. बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौ’त की खबर देते वक्त एक पत्रकार टीआरपी के लिए बाथटब में ही छलांग लगा देता है।

https://twitter.com/DrNeelakshiG/status/968483554781835264?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E968483554781835264%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.thepanchhi.in%2F%3Fp%3D5144

12. टाइम्स नाउ के एंकर राहुल शिवशंकर और नविका कुमार ने एक फर्जी व्हाट्सएप फॉरवर्ड के आधार पर लाइव टीवी प्रसारण में भारतीय सेना द्वारा मारे गए 30 चीनी सैनिकों के नाम पढ़कर बताए।

https://twitter.com/zoo_bear/status/1273337237250338821?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1273337237250338821%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.thepanchhi.in%2F%3Fp%3D5144

13. अर्नब गोस्वामी ने कथित तौर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए हम’ले के बाद सोनिया गंधी को इस देश की सबसे बड़ी कायर बताते हुए उन्हें उनके असली नाम एंटोनियो माइनो से पुकारा।

https://twitter.com/zoo_bear/status/1273337237250338821?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1273337237250338821%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.thepanchhi.in%2F%3Fp%3D5144

14. जब न्यूज़ चैनल सुदर्शन न्यूज के सुरेश चव्हाणके ने यूपीएससी जि’हाद का अस्तित्व गढ़ा और मुसलमानों द्वारा सिविल सेवा में घुसपैठ की साजिश रचने का दावा किया।

15. नविका कुमार ने ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा से सवाल किया क्या उनकी कोई प्रेमिका है। जब नीरज ने ना में जवाब दिया तो इस वीडियो को लड़कियों के लिए खुशखबरी के लेबल के साथ प्रसारित किया गया।

Donate to JJP News
जेजेपी न्यूज़ को आपकी ज़रूरत है ,हम एक गैर-लाभकारी संगठन हैं,इसे जारी रखने के लिए जितना हो सके सहयोग करें.

Donate Now

अब हमारी ख़बरें पढ़ें यहाँ भी
loading...