बुल्ली बाई ऐप पर मुस्लिम महिलाओं के अपमान की मास्टरमाइंड निकली उत्तराखंड की महिला,मुंबई पुलिस ने दोनों आरोपी को किया गिरफ्तार

मुंबई: बुल्ली बाई एप’ मामले में मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने मंगलवार को एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस व्यक्ति की पहचान विशाल कुमार के रूप में हुई है। 21 वर्षीय विशाल इंजीनियरिंग का छात्र है और उसे सोमवार को बेंगलुरु से हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने आरोपी को बांद्रा कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 10 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

इसे लेकर मुंबई पुलिस ने बताया है कि मामले में मुख्य आरोपी एक महिला है जिसे उत्तराखंड से हिरासत में लिया गया है। दोनों आरोपी एक दूसरे को जानते हैं। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी महिला बुल्ली बाई एप से संबंधित तीन अकाउंट का संचालन कर रही थी।

पुलिस ने आगे बताया कि मामले में सह आरोपी विशाल कुमार ने खालसा सुप्रीमैसिस्ट के नाम से एक अकाउंट शुरू किया था। इसके बाद 31 दिसंबर 2021 को उसने अन्य अकाउंट के नाम भी बदल कर सिख नामों से मिलते-जुलते कर दिए थे।

कुछ प्रमुख हस्तियों समेत सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं की एडिट की गई तस्वीरें बिना अनुमति के बुल्ली बाई एप पर ‘नीलामी’ के लिए रखा गया है। एक साल से भी कम समय में दूसरी बार ऐसा मामला सामने आया है। यह पिछले साल विवादों में आए ‘सुल्ली डील्स’ जैसा ही है।

दिल्ली महिला आयोग ने ‘बुल्ली बाई’ और ‘सुल्ली डील’ एप से जुड़ी जांच को लेकर दिल्ली पुलिस से इस सप्ताह के अंत में पेश होने के लिए कहा है। आयोग ने सोमवार एक बयान में कहा था कि दिल्ली पुलिस से पेश होने को कहा है और मामलों में गिरफ्तार लोगों की सूची मांगी है।

मशहूर गीतकार और पटकथा लेखत जावेद अख्तर ने भी सोमवार को इस मामले में विवादित प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि एक ऑनलाइन ऐप पर मुस्लिम महिलाओं को प्रताड़ित किए जाने के मामले में प्रधानमंत्री मोदी और अपनी समेत सभी की चुप्पी से चकित हूं।

Donate to JJP News
जेजेपी न्यूज़ को आपकी ज़रूरत है ,हम एक गैर-लाभकारी संगठन हैं,इसे जारी रखने के लिए जितना हो सके सहयोग करें.

Donate Now

अब हमारी ख़बरें पढ़ें यहाँ भी
loading...