Allu Arjun Helps Muslim Girl : एक मुस्लिम लड़की की मदद के लिए आगे आए अल्लू अर्जुन, उठाएंगे पूरी पढ़ाई का खर्च

Allu Arjun Helps Muslim Girl: फिल्म पुष्पा में नजर आ चुके अल्लू अर्जुन ने एक मुस्लिम लड़की की पढ़ाई का खर्च उठाया है। वह लड़की नर्स बनना चाहती थी और उसके पिता का हाल ही में कोरोना से निधन हो गया था। अल्लू अर्जुन ने छात्रा को सहायता का आश्वासन दिया है। लड़की नर्स बनना चाहती है। इसका कोर्स चार वर्षों का होता है।

अब लड़की की पढ़ाई का पूरा खर्च अल्लू अर्जुन ने वहन करने का निर्णय लिया है। केरल के अल्लपुझा जिले के जिलाधिकारी वी आर कृष्णा तेजा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से इस बारे में अवगत कराया है। जिलाधिकारी ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि एक मुस्लिम लड़की उनसे मिलने आई ताकि वह उनसे मदद मांग सके। लड़की ने बारहवीं की परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। हालांकि खराब वित्तीय परिस्थतियों के कारण वह आगे की पढ़ाई जारी नहीं रख पा रही थी। उनके पिता का भी कोरोना से निधन हो गया है।

जिलाधिकारी ने लिखा है, ‘मुझे लड़की की आंखों में आशा और आत्मविश्वास नजर आया। इसके चलते हमने तय किया कि उसे सहायता मिलनी चाहिए। लड़की को नर्स बनना था। इसके बाद अधिकारियों ने कई कॉलेज में बात की और उसका एडमिशन एक निजी कॉलेज में करवा दिया। आगे की समस्या पैसों की थी। इसके चलते हमने अल्लू अर्जुन से मदद लेने की ठानी। अल्लू भी इसके लिए तैयार हो गए। वह कॉलेज फीस के अलावा हॉस्टल फीस भी देंगे।’

Donate to JJP News
जेजेपी न्यूज़ को आपकी ज़रूरत है ,हम एक गैर-लाभकारी संगठन हैं,इसे जारी रखने के लिए जितना हो सके सहयोग करें.

Donate Now

अब हमारी ख़बरें पढ़ें यहाँ भी
loading...