आया सोफिया मस्जिद उमड़ा नमाज़ियों का जनसैलाब , 88 साल बाद पढ़ी गई तरावीह की नमाज

अंकारा : तुर्की के इस्तांबुल में ऐतिहासिक आया सोफिया मस्जिद में 88 साल बाद तरावीह की नमाज अदा हुई। इस मस्जिद को 1934 में एक संग्रहालय में बदल दिया गया था जिसे 2020 में एक मस्जिद के रूप में फिर से स्थापित किया गया था।

इस मस्जिद को 24 जुलाई 2020 को इबादत के लिए खोल दिया गया था। तुर्की में कोरोना की वैश्विक महामारी के कारण मस्जिद को नहीं खोला गया था। रमज़ान के मुबारक महीने में मस्जिद को फिर से खोलने का फैसला लिया गया।

आया सोफिया दुनिया की सबसे मशहूर इमारतों में है इसे पर्यटकों के लिए एक बहुत ही आकर्षक ऐतिहासिक इमारत का दर्जा मिला है। यह तुर्की में सबसे अधिक देखी जाने वाली जगहों में से एक आया सोफिया को 1500 साल पहले बीजान्टिन काल में एक चर्च के रूप में बनाया गया था 900 साल बाद उस्मानिया सल्तनत ने इस्तांबुल पर कब्जा कर लिया और इसे एक मस्जिद में बदल दिया।

https://twitter.com/IlmFeed/status/1509979105948798977

जब 80 साल पहले उस्मानिया सल्तनत समाप्त हुई, तो इसे एक संग्रहालय में बदल दिया गया। यह प्रसिद्ध इमारत इस्तांबुल के फेथ जिले में समुद्र के किनारे स्थित है। बीजान्टिन राजा जस्टिनियन ने 532 में इसके निर्माण का आदेश दिया था जब शहर का नाम कॉन्स्टेंटिनोपल रखा गया था। यह बीजान्टिन साम्राज्य (जिसे पूर्वी रोमन साम्राज्य भी कहा जाता है) की राजधानी भी थी।

Donate to JJP News
जेजेपी न्यूज़ को आपकी ज़रूरत है ,हम एक गैर-लाभकारी संगठन हैं,इसे जारी रखने के लिए जितना हो सके सहयोग करें.

Donate Now

अब हमारी ख़बरें पढ़ें यहाँ भी
loading...