पाकिस्तानी आकाओं को संवेदनशील जानकारी देता था देवेंद्र सिंह :अधिकारियों का बड़ा खुलासा

नई दिल्ली :कुछ दिन पहले बेल पर रिहा हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस के निलंबित उपाधीक्षक देवेंद्र सिंह को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है अधिकारियों ने यह जानकारी दे कर सनसनी फैला दी है कि देवेंद्र सिंह पाकिस्तान उच्चायोग स्थित अपने आकाओं के साथ “संवेदनशील” जानकारी साझा करता था।

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि देवेंद्र सिंह की भूमिका की पड़ताल करने के दौरान राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने उसके सुरक्षित सोशल मीडिया खातों के पासवर्ड का पता लगाया। सिंह के सोशल मीडिया खातों की जांच करने पर पाकिस्तान उच्चायोग के कुछ अधिकारियों से उसकी मिलीभगत का खुलासा हुआ। राष्ट्रीय राजधानी में जासूसी गतिविधियों में शामिल होने के कारण उन अधिकारियों को वापस पाकिस्तान भेज दिया गया था।

एनआईए ने देवेंद्र सिंह और पांच अन्य के खिलाफ कथित तौर पर हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठन के साथ मिलकर “भारत के विरुद्ध युद्ध छेड़ने” के एक मामले में छह जुलाई को एक आरोपपत्र दाखिल किया था। गिरफ्तारी से पहले सिंह श्रीनगर हवाई अड्डे पर विमान अपहरण रोधी इकाई में तैनात था।

अधिकारियों ने कहा कि सिंह 2019 के उत्तरार्ध से ही संवेनदशील जानकारी साझा कर रहा था। उन्होंने मामले से संबंधित अधिक जानकारी देने से मना कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि सिंह पाकिस्तानी उच्चायोग में सहायक के तौर पर कार्यरत शफकत नामक व्यक्ति के करीबी संपर्क में था।

Donate to JJP News
जेजेपी न्यूज़ को आपकी ज़रूरत है ,हम एक गैर-लाभकारी संगठन हैं,इसे जारी रखने के लिए जितना हो सके सहयोग करें.

Donate Now

अब हमारी ख़बरें पढ़ें यहाँ भी
loading...