पटना : सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या के बाद कई सवाल उठ रहे थे जिसकी जांच के लिए बिहार सरकार ने CBI से जाँच करने की सिफारिश की थी। आज सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत मामले में CBI जाँच की मंजूरी दे दी है। जिसके बिहार के DGP गुप्तेश्वर पांडेय मीडिया को संबोधित कर रहे थे, जिसमे उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत मामले की CBI जांच कराने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है।
इसी बीच जब रिया चक्रवर्ती द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर किए गए टिप्पणी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने एक बार नही बल्कि 2 रिया चक्रवर्ती की औकात को चुनौती दे दी। DGP ने कहा रिया चक्रवर्ती की औकात नहीं है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर टिप्पणी करने की। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या एक राज्य के DGP को यह शोभा देता है कि वह एक महिला की औकात को चुनौती दे दे? DGP गुप्तेश्वर पांडेय सुन कर नहीं लगता है कि वह एक राज्य के DGP है बल्कि मुख्यमंत्री के असिस्टेंट की तरह बात कर रहे है।
बता दें की सुशांत सिंह राजपूत को 14 जून को मुंबई स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाया गया था। उनके इस तरह आकस्मिक निधन से हर कोई स्तब्ध था। कोई भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहा था कि यह युवा एक्टर सुसाइड कर सकता है। इसके बाद से ही सुशांत केस की सीबीआई जांच की मांग की जा रही थी। सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके परिजनों के खिलाफ सुशांत को आत्महत्या के लिए मजबूर करने और कई अन्य मामलों में एफआईआर दर्ज कराई थी।
जेजेपी न्यूज़ को आपकी ज़रूरत है ,हम एक गैर-लाभकारी संगठन हैं,इसे जारी रखने के लिए जितना हो सके सहयोग करें.