नई दिल्ली : देश में इन दिनों मंहगाई आसमान छू रही है और खास तोर से भाजपा के राज में महंगाई चरम पर है। पिछले 16 दिनों में पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी करके गरीब की कमर तोड़ दी है। मोदी सरकार 2011 की जनगणना के आधार पर खाद्य सुरक्षा कानून के तहत गेहूं दे रही है। खाद्य सुरक्षा कानून कांग्रेस सरकार ने लागू किया। कांग्रेस सरकार ने मनरेगा योजना लागू कर रोजगार की व्यवस्था की।
प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि भाजपा का झूठ ज्याद नहीं चलेगा। सोशल मीडिया पर झूठ चल रहा है। कांग्रेस का कार्यकर्ता सच के लिए लड़ेगा। भाजपा के नेताओं का झूठ पकड़ में आ रहा है। मनमोहन सिंह के राज में पेट्रोल-डीजल 70 रुपये लीटर था। मोदी सरकार महंगाई बढ़ा रही।वल्ल्भनगर और धारियावद उपचुनाव जीते। पंचायत चुनाव और नगर परिषद के चुनाव जीते। राजस्थान विधानसभा 2023 भी कांग्रेस जीतेगी। प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2023 के चुनावों में जीत हासिल करेगी। हम सभी को केंद्र सरकार के नीतियों के खिलाफ मिलकर काम करना चाहिए।
तो वही मंहगाई को लेकर कांग्रेस नेत्री डॉली शर्मा (Dolly Sharma ) ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा 2 लाख का पेन, 10 लाख का सूट, 12करोड़ की कार , 8000करोड़ का हवाई जहाज़ इस्तमाल करने वाले को महंगाई कहाँ दिखाई देगी ?
2 लाख का पेन, 10 लाख का सूट, 12करोड़ की कार , 8000करोड़ का हवाई जहाज़ इस्तमाल करने वाले को महंगाई कहाँ दिखाई देगी ?
— Dolly Sharma (@dollysharmaINC) April 6, 2022
जेजेपी न्यूज़ को आपकी ज़रूरत है ,हम एक गैर-लाभकारी संगठन हैं,इसे जारी रखने के लिए जितना हो सके सहयोग करें.