मुंबई (सुमरा परवेज़ )दक्षिणी मुंबई के अग्रीपाड़ा से एक नाबालिग लड़की का उसके फेसबुक फ्रेंड ने कथित तौर पर अपहरण और बलात्कार को अंजाम दिया।
पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी कि 13 वर्षीय लड़की 1 जुलाई से अपने घर से लापता थी। लड़की की मां के द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की।
एक अधिकारी ने बताया कि कथित आरोपी, पीड़िता का फेसबुक पर मित्र था।
फेसबुक से मिली जानकारी के आधार पर राजस्थान और मध्य प्रदेश में अलग-अलग जगह छापे मारने पर 22 वर्षीय मुख्य आरोपी तथा उसके चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
तथा लड़की को मुक्त कराया गया।
पुलिस अधिकारी के अनुसार लड़की फेसबुक पर मुख्य आरोपी के संपर्क में काफी समय से थी।
वहीं पर 22 वर्षीय कथित आरोपी ने लड़की से मिलने का प्लान बनाया तथा कोविड-19 लॉकडाउन के चलते अपने साथियों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया तथा उसे राजस्थान ले गए।
आश्चर्य की बात यह है कि लॉकडाउन के नियमों के बावजूद संयोगवश उनके निजी वाहन को कहीं नहीं रोका गया।
गोपनीयता से मिली सूचना के आधार पर राजस्थान तथा मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर छापे मारे गए। जिसमें राजस्थान से आरोपी तथा उसके चार साथियों समेत लड़की को बरामद कर लिया गया।
लड़की के ब्यान के अनुसार उसके साथ बलात्कार किया गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं तथा यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (POSCO) के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा जांच जारी है।
जेजेपी न्यूज़ को आपकी ज़रूरत है ,हम एक गैर-लाभकारी संगठन हैं,इसे जारी रखने के लिए जितना हो सके सहयोग करें.