राहुल गांधी के भाषणों से देश में खलबली मच रही है इसलिए गोडसे समर्थक परेशान हैं :तमिलनाडु मुख्यमंत्री

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के लिए उनकी सराहना की और कहा कि उनके भाषणों ने देश में खलबली मचा दी है। भारत के पहले प्रधानमंत्री दिवंगत जवाहरलाल नेहरू की प्रशंसा करते हुए एमके स्टालिन ने कहा कि देश को धर्मनिरपेक्षता और समानता जैसे मूल्यों को बनाए रखने के लिए उनके और महात्मा गांधी जैसे नेताओं की जरूरत है।

स्टालिन चेन्नई में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता द्वारा नेहरू पर लिखी गई पुस्तक ‘Mamanithar Nehru’ का विमोचन करने के बाद कहा, “नेहरू एक सच्चे लोकतंत्रवादी थे, संसदीय लोकतंत्र के प्रतीक थे। यही कारण है कि सभी लोकतांत्रिक ताकतें उनकी जय-जयकार करती हैं। आज भले ही महत्वपूर्ण मुद्दों पर संसद में चर्चा नहीं होने दी जा रही है, लेकिन नेहरू ने विरोधी विचारों को बढ़ावा दिया।”

स्टालिन ने नेहरु का जिक्र करते हुए कहा, “हमें अब नेहरू की याद आ रही है, यहां तक ​​कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को भी बंद किया जा रहा है। आज की राजनीतिक स्थिति हमें नेहरू का सही मूल्य दिखाती है। जैसे तमिलनाडु को इतने वर्षों के बाद पेरियार, अन्ना (CN Annadurai) और कलैगनार (एम करुणानिधि) की जरूरत है, उसी तरह भारत को संघवाद, भाईचारा, समानता, धर्मनिरपेक्षता स्थापित करने के लिए गांधी और नेहरू की जरूरत है।” बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा अभी 9 दिनों के ब्रेक पर है।

Donate to JJP News
जेजेपी न्यूज़ को आपकी ज़रूरत है ,हम एक गैर-लाभकारी संगठन हैं,इसे जारी रखने के लिए जितना हो सके सहयोग करें.

Donate Now

अब हमारी ख़बरें पढ़ें यहाँ भी
loading...