इतिहास को इतनी हड़बड़ी में कभी नहीं देखा गया। आज नितिन गडकरी मनमोहन सिंह की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं तो अन्ना आंदोलन जैसे फ्रॉड में शामिल हुए लोग भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होकर अपनी गलतियां ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं।
नितिन गडकरी ने कहा है, “देश मनमोहन सिंह का कर्ज़दार है, आर्थिक सुधारों के जरिए देश को नई दिशा देने के लिए देश उनका ऋणी है। वित्त मंत्री के रूप में किए गए आर्थिक सुधारों ने भारत को एक नई दिशा दिखाने का काम किया।”
ये वही नितिन गडकरी हैं जिनकी अध्यक्षता में भाजपा और आरएसएस ने षडयंत्र रचे और झूठ पर आधारित आंदोलन खड़े किए गए। विवेकानंद फाउंडेशन के तत्वावधान में इंडिया अगेंस्ट करप्शन जैसा फ्रॉड रचा गया। लोकपाल की मांग की गई और जब लोकपाल कानून बन गया तो सत्ता में आई भाजपा ने उसे कमजोर करके लागू किया। आज लोकपाल कहां है? रामदेव और श्रीश्री जैसे बहुरुपियों को आगे करके आंदोलन के नाम पर पूरे नागरिक समाज को धोखा दिया गया।
उस आंदोलन में शामिल नागरिक समाज आज प्रायश्चित कर रहा है। पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल रामदास और प्रशांत भूषण जैसे लोग राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हैं। योगेंद्र यादव यात्रा की शुरुआत से ही साथ हैं और शायद अंत तक रहेंगे। यात्रा शुरू होने के पहले 250 सामाजिक संगठनों ने राहुल गांधी को सपोर्ट किया।
मनमोहन सिंह सही साबित हुए। इतिहास ने इतनी उदारता किसी के साथ नहीं बरती, लेकिन उनके साथ हुए ‘ऐतिहासिक अन्याय’ की कीमत देश की जनता चुका रही है।
ये लेख कृष्णा कांत के वॉल से साभार लिया गया है
जेजेपी न्यूज़ को आपकी ज़रूरत है ,हम एक गैर-लाभकारी संगठन हैं,इसे जारी रखने के लिए जितना हो सके सहयोग करें.