जनता ने जिस उम्मीद से मेयर बनाया उनके उम्मीद पर खड़ी उतरूंगी : रौनक जहां

सीतामढ़ी नगर निगम मेयर पद पर रौनक जहां परवेज विजयी घोषित की गई। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विशाल कुमार से 3013 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। रौनक को सीतामढ़ी के पहली मेयर बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। निर्वाचित घोषित होने के पश्चात मेयर रौनक ने कहा कि जनता ने अपार बहुमत से जीत दिलाई। जनता जिस उम्मीद से वोट दी है, उनके उम्मीद पर खड़ी उतरूंगी। मुखिया रहते हुए मेरे द्वारा किये गये विकासात्मक कार्यो की बदौलत मुझे अपार जन समर्थन मिला है। मेरी पूरी कोशिश होगी कि सीतामढ़ी का सर्वांगीण विकास हो। वहीं मेयर के पति आरिफ हुसैन ने कहा कि हम किसी एक के मेयर नहीं बल्कि सभी के मेयर है। एक नंबर जारी किया जाएगा। जिनको भी समस्या होगी वह सम्पर्क करेंगे वहां स्वयं हाजिर रहूंगा।

रौनक शिक्षिका से मुखिया और फिर मेयर तक का सफर तय किया। नगर निगम के अधीन आने से पूर्व रौनक डुमरा प्रखंड के मेहसौल गोट पंचायत की लगातार दो बार मुखिया रही हैं। 2011 में मुखिया बनने के बाद उनके द्वारा किये गये विकास से प्रेरित होकर पंचायत वासियों ने दूसरी बार 2016 में भी दो हजार से अधिक मतों से जीत दिलाई। मुखिया बनने से पूर्व रौनक सरकारी विद्यालय की शिक्षिका थी। समाजसेवा के लिए शिक्षिका के पद को त्याग मुखिया का चुनाव लड़ी और मेहसौल गोट की मुखिया बनी। इनके कार्यों में पति मो आरिफ हुसैन का भरपूर सहयोग मिला। वैसे पति आरिफ हुसैन भी इसी पंचायत से 2006 एवं 2011 में पंचायत समिति सदस्य रहे।

समाजिक कार्यकर्ता मो कमर अख्तर ने कहा कि रौनक की जीत आम कार्यकर्ता की जीत है। रौनक ने अपने किये कार्यों की बदौलत शिक्षिका से मुखिया फिर मेयर तक का सफर तय किया। वहीं मदरसा रहमानिया के पूर्व अध्यक्ष मो अरमान अली ने कहा कि रौनक के मुखिया रहते किये गये विकासात्मक कार्यो से प्रेरित होकर जनता ने मेयर पद पर अपार जन समर्थन दिया। रौनक को मेयर बनने से हर्ष का माहौल है।

Donate to JJP News
जेजेपी न्यूज़ को आपकी ज़रूरत है ,हम एक गैर-लाभकारी संगठन हैं,इसे जारी रखने के लिए जितना हो सके सहयोग करें.

Donate Now

अब हमारी ख़बरें पढ़ें यहाँ भी
loading...