भाजपा को भरोसा हो गया है कि महंगाई कितनी ही बढ़ जाए लेकिन धार्मिक ध्रुवीकरण से चुनाव जीत लेंगे : अशोक गहलोत

मंहगाई के खिलाफ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने केन्द्र सरकार पर हमला बोला है। गहलोत ने लिखा कि भाजपा को भरोसा हो गया है कि महंगाई कितनी ही बढ़ जाए लेकिन धार्मिक ध्रुवीकरण से चुनाव जीत लेंगे। उन्होंने कहा कि यह भाजपा (BJP) के नेताओं का भ्रम है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि आप सब तैयारी कर लें। 2023 में राजस्थान में और2024 में लोकसभा चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देकर राजस्थान से भाजपा का सूपड़ा साफ कर देना है। एक अन्य ट्वीट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लिखा कि इतिहास गवाह है कि नेहरू-गांधी परिवार ने देश के लिए बड़ा त्याग किया है। पंडित जवाहर लाल नेहरू आजादी के लिए 10 साल से अधिक समय तक जेल में रहे। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने शहादत दे दी। पिछले 30 साल से गांधी परिवार का कोई भी व्यक्ति संवैधानिक पद पर नहीं है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि केन्द्र सरकार की गलत आर्थि नीतियों के कारण देश ‘अच्छे दिन कहां गए’ की स्थिति में आ गया है। उन्होंने वर्ष 2013 में नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए भाषण के अंश भी ट्वीट किए हैं। नरेन्द्र मोदी के भाषण के हवाले से लिखा है कि ‘‘आप मुझे बताइये अगर इसी प्रकार से महंगाई बढ़ती गई तो गरीब क्या खायेगा? आज प्रधानमंत्री (डा. मनमोहन सिंह) यहां आए थे लेकिन प्रधानमंत्री महंगाई का ‘म‘ बोलने के लिए तैयार नहीं है। इनका अहंकार इतना है कि महंगाई के लिए एक शब्द बोलने के लिए तैयार नहीं है। मरो तो मरो आपका नसीब। अरे गरीब के घर में चूल्हा नहीं जलता है। बच्चा रात-रात रोता है, मां आंसू पीकर सोती है और देश के नेताओं को गरीब की परवाह तक नहीं है। ये गरीबी का हाल कर दिया है। 4 तारीख को वोट करने जाएं तो ज़रा घर में जो गैस सिलेंडर हैं ना उसको ज़रा नमस्कार करके जाइये।

Donate to JJP News
जेजेपी न्यूज़ को आपकी ज़रूरत है ,हम एक गैर-लाभकारी संगठन हैं,इसे जारी रखने के लिए जितना हो सके सहयोग करें.

Donate Now

अब हमारी ख़बरें पढ़ें यहाँ भी
loading...