उत्तर प्रदेश: सीतापुर गेस्ट हाउस में झाड़ू लगाने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लखनऊ की दलित बस्ती में झाड़ू लगाई। इस दौरान सीएम योगी के बयान पर पलटवार भी किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि झाड़ू लगाना स्वाभिमान और सादगी का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि इस देश में करोड़ों महिलाएं, भाई-बहन झाड़ू लगाने का काम करते हैं. मुख्यमंत्री ने बयान देकर हमारे दलित भाई बहनों का अपमान किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रियंका गांधी के झाड़ू लगाने पर मजाक उड़ाया और बीजेपी की दलित विरोधी सोच दिखाई.
सीतापुर में हाउस अरेस्ट के दौरान प्रियंका गांधी ने पीएसी के गेस्ट हाउस में झाड़ू लगाई थी। इस दौरान उनकी झाड़ू लगाते वीडियो और तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। इसी बीच शुक्रवार को सीएम योगी ने झाड़ू लगाने को लेकर प्रियंका पर तंज कसा था।
उत्तर प्रदेश: इंदिरा नगर की दलित बस्ती लवकुश नगर, लखनऊ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी झाड़ू लगाती दिखीं।
प्रियंका गांधी ने कहा, "झाड़ू लगाना स्वाभिमान और सादगी का प्रतीक है।" pic.twitter.com/fztXHiazcW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 8, 2021
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान के बाद ही प्रियंका गांधी लखनऊ में इंदिरा नगर की दलित बस्ती लवकुश नगर पहुंचीं और वहां झाड़ू लगाई। प्रियंका ने वहां मौजूद सफाई कर्मचारियों से बातचीत करते हुए कहा कि जो भी काम करते हो स्वाभिमान से करते हो न? वही सिखाने आई हूं। प्रियंका गांधी ने कहा कि झाड़ू को लेकर बयान दलितों का अपमान है। जो गलत मानसिकता रखता है, उन्हें दिखाने आई हूं कि सब काम स्वाभिमान से किये जाते हैं। मेरी बहनों के बारे में ऐसा कहना गलत है। अगर वह अपमान करेंगे तो उन्हें भुगतना पड़ेगा।
जेजेपी न्यूज़ को आपकी ज़रूरत है ,हम एक गैर-लाभकारी संगठन हैं,इसे जारी रखने के लिए जितना हो सके सहयोग करें.