वाशिंगटन : अमेरिका के इतिहास में ऐसा पहली बार देखने को मिला है कि अमेरिका के संसद भवन पर ट्रम्प के समर्थकों ने धावा बोल दिया उसे के बाद डोनॉल्ड ट्रंप के समर्थकों द्वारा की गई इस हिंसा के बाद इवांका ट्रंप ने इन प्रदर्शनकारियों को देशभक्त बताया है।
दरअसल इवांका ट्रंप ने ट्विटर पर ट्वीट कर लिखा था कि अमेरिकी देशभक्तों द्वारा सुरक्षा का किसी भी तरह का उल्लंघन या हमारे कानून के प्रति अनादर को स्वीकार नहीं किया जाएगा। हिंसा को तुरंत बंद किया जाए।
इवांका ट्रंप द्वारा किए गए इस ट्वीट के बाद वह चंद ही मिनटों में सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई। लोगों ने इस ट्वीट के लिए इवांका की जमकर आलोचना की। जिसके चलते उन्हें इस ट्वीट को ट्विटर से हटाना पड़ा।
इवांका के डिलेट ट्वीट के स्क्रीन शार्ट को शेयर करते हुए भारतीय पत्रकार विनोद कापड़ी ने लिखा कि “भारत में भी दंगाईयों को आजकल देशभक्त कहा जा रहा है।”
भारत में भी दंगाईयों को आजकल देशभक्त कहा जा रहा है। https://t.co/0Ck15v4OOU
— Vinod Kapri (@vinodkapri) January 7, 2021
इसका हालिया उदाहरण माना जा सकता है शाहीनबाग में प्रदर्शनकारियों पर हवाई फायरिंग करने वाले कपिल गुर्जर का भाजपा में शामिल होना। हालांकि भाजपा ने कपिल गुर्जर की सदस्य्ता रद्द कर दी है।
अगर आपको लगता है कि हम आप कि आवाज़ बन रहे हैं ,तो हमें अपना योगदान कर आप भी हमारी आवाज़ बनें |