उत्तर प्रदेश: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह शुक्रवार को एक विवाद में फंस गए। रांची में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश के एक पहलवान के बीच स्टेज पर ही थप्पड़ जड़ दिया। ये वाकिया है अंडर-15 नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप का जिसका आयोजन शहीद गणपत राय इंडोर स्टेडियम में हो रहा था।
इस चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से पहुंचे पहलवानों ने संघ के अध्यक्ष से माफी की मांग करते हुए विरोध करना शुरू कर दिया। इस मामले में झारखंड रेसलिंग एसोसिएशन के अक्ष्यक्ष भोलानाथ सिंह ने हस्तक्षेप किया और मामले को कुछ हद तक संभाला। सिंह मौजूदा समय में यूपी के गोंडा से भाजपा सांसद भी हैं।
दरअसल इस प्रतियोगिता के लिए एज वेरिफिकेशन के दौरान उत्तर प्रदेश के एक पहलवान की उम्र 15 वर्ष से ज्यादा निकली। जिसके कारण उसे प्रतियोगिता में भाग लेने से रोक दिया गया। इसके बाद रेसलर ने पहले शिकायत दर्ज करवाई और उसके बाद स्टेज पर पहुंचकर संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण से बहस करने लगा।
कुछ देर बाद रेसलर ने उन्हें रिंग में उतरने की धमकी भी दी। बहुत समझाने के बाद जब रेसलर स्टेज से नहीं उतरा और वहीं चिल्लाता रहा। फिर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ने अपना आपा खो दिया और वहीं सबके सामने रेसलर के थप्पड़ जड़ते हुए उसे स्टेज से भगाया।
Wrestling Federation Chief and MP from UP #BrijBhushanSingh Loses Cool, Slaps Wrestler #ब्रजभूषण pic.twitter.com/lDxKEnh3u9
— Amit Shukla (@amitshukla29) December 18, 2021
मामला गर्म होते देख मंच पर मौजूद झारखंड कुश्ती संघ के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने हस्तक्षेप किया और ब्रजभूषण सिंह को संभाला। सभी ने इसके बाद रेसलर को मंच से नीचे उतार दिया। इस वाकिये का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस थप्पड़कांड के बाद अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने कहा कि, अनुशासनहीनता की कोई जगह नहीं है। अगर उम्र ज्यादा होने के बावजूद रेसलर को प्रतिभाग करने की अनुमति देते तो इसका दूसरे पहलवानों पर खराब असर पड़ता।
झारखंड कुश्ती संघ के अध्यक्ष भोलानाथ ने भी इस बात का समर्थन किया। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि ओवरएज एक बड़ी समस्या है स्पोर्ट्स अथॉरिटी को इस पर विचार करके इसे रोकना चाहिए।
जेजेपी न्यूज़ को आपकी ज़रूरत है ,हम एक गैर-लाभकारी संगठन हैं,इसे जारी रखने के लिए जितना हो सके सहयोग करें.